नवरात्रि 2020 : बन रहा बुधदित्य योग, जानें किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला हैं

By: Ankur Sat, 17 Oct 2020 08:06:54

नवरात्रि 2020 : बन रहा बुधदित्य योग, जानें किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला हैं

17 अक्टूबर अर्थात आज से मातारानी के पावन पर्व नवरात्रि का शुभारंभ हुआ हैं जो कि 25 अक्टूबर तक जारी रहेगा। मातारानी के ये दिन सभी के जीवन में सकारात्मकता लेकर आते हैं। आने वाले इन नौ दिनों में कई ग्रह विभिन्न राशियों में प्रवेश कर रहे हैं और पूरे नवरात्रि में बुधदित्य योग भी बना रहेगा। इन संयोगों से राशि चक्र की बारह राशियों के जातकों पर ख़ास प्रभाव पड़ेंगे। आज इस कड़ी में हम आपको इसी की जानकारी देने जा रहे हैं कि आने वाले इन नौ दिनों में किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने की संभावना हैं।

मेष राशि : मेष राशि चक्र की प्रथम राशि है। इस राशि के जो जातक विवाह योग्य है उनके विवाह होने के योग बनेंगे। प्रेम संबंधो में सफलता मिलने की संभावना है।

वृष राशि : वृष राशि के जातकों को रोगों से मुक्ति मिलेगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अपने घर में कलश स्थापित करके मां की आराधना करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri,navratri special,navratri 2020,maa durga,shardiya navratri 2020,effects on zodiac sign ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, नवरात्रि, नवरात्रि स्पेशल, नवरात्रि 2020, मां दुर्गा, शारदीय नवरात्रि 2020, राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि : मिथुन राशि को जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। संतान सुख और धन प्राप्ति हो सकती है। मां की कृपा पाने के लए हो सके तो व्रत करें।

कर्क राशि : कर्क राशि को जातकों को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मान :सम्मान बढ़ेगा। आपके लिए नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकोंं को उनकी इच्छा के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी भी कार्य में भाई का सहयोग मिलेगा। आपको नवरात्रि में कलश स्थापना करके जौ अवश्य बोने चाहिए।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के धन में वृद्धि होगी। स्थाई संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। आपको नवरात्रि में फल दान करना चाहिए।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के योजना बनाए हुए कार्य पूरे होंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपके लिए मां दुर्गा को लाल रंग के फूल अर्पित करना शुभ रहेगा। नवरात्रि में व्रत करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri,navratri special,navratri 2020,maa durga,shardiya navratri 2020,effects on zodiac sign ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, नवरात्रि, नवरात्रि स्पेशल, नवरात्रि 2020, मां दुर्गा, शारदीय नवरात्रि 2020, राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोगों की आय में कमी आ सकती है लेकिन अनावश्यक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। आपको नवरात्रि में माता रानी को शहद का भोग लगाना चाहिए।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए आय में वृद्धि के योग बनेंगे। जिससे नवरात्रि के दिन आपके लिए लाभदायक रहेंगे। काली चींटी को मिश्री खिलाना चाहिए। यह आपके लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि : मकर राशि को जातकों के लिए यह नवरात्रि बहुत ही अच्छी रहने वाली है। मां को प्रसन्न करने के लिए आपको पांच तरह के फल अर्पित करना चाहिए।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों को सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी भाग्य वृद्धि होगी। नवरात्रि में आपको मां के नामों का जाप करना चाहिए।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों को शत्रु पक्ष की ओर से समस्या हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मां दुर्गा को चुनरी अर्पित करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़े :

# नवरात्रि 2020 : प्रथम दिन पर ही करें कौड़ियों से जुड़े ये उपाय, धन संबंधित सभी परेशानियों का होगा अंत

# नवरात्रि 2020 : मां दुर्गा की आराधना में जौ अनिवार्य, आने वाले वक्त का देते हैं संकेत

# शारदीय नवरात्रि 2020 : विशेष मुहूर्त में की जाती हैं घट स्थापना, जानें विधि और नियम

# नवरात्रि 2020 : मां भगवती के प्रतिमा की स्थापना में जरूर रखें दिशा का ध्यान, जानें इसके वास्तु नियम

# नवरात्रि 2020 : ये चमत्कारी बीज मंत्र दिलाएंगे नवदुर्गा का आशीर्वाद

# नवरात्रि 2020 : इन 9 बातों का ध्यान रख करें मातारानी की पूजा, अन्यथा नहीं मिलता लाभ

# नवरात्रि 2020 : राशिनुसार मातारानी को पुष्प अर्पित कर पाए कृपा, जानें आपके लिए कौनसा होगा फलदायी

# नवरात्रि 2020 : राशिनुसार मंत्रों का जाप कर घर लाए खुशियां, दूर होगी कोरोना से आई परेशानियां

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com